
बमीठा। शनिवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे पन्ना रोड पर कस्बे के समीप एक ट्रक कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक में लोड यूरिया की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। गनीमत रही कि ट्रक के चालक और हेल्पर ने समय रहते छलांग लगा दी थी, जिस कारण से दोनों को चोट नहीं आई। ट्रक क्रमांक एमपी 36 एच 0873 के चालक पुष्पेंद्र शिवहरे निवासी खैरी ने बताया कि वह यूरिया की 690 बोरियां ट्रक में लोड करके जा रहा था। जैसे ही बमीठा में फोरलेन से नीचे उतरा, वैसे ही कोहरे के कारण आगे की सड़क दिखना बंद हो गई और उसने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।








