Home डेली न्यूज़ जानलेवा हमला करने वाले इनामी आरोपी को पुलिस ने दबोचा

जानलेवा हमला करने वाले इनामी आरोपी को पुलिस ने दबोचा

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बाजना थाना में वर्ष 2019 में दर्ज हुए हत्या के प्रयास संबंधी प्रकरण में फरार चल रहे 1 हजार के इनामी आरोपी गोरेलाल पुत्र चिटूवा यादव निवासी क्वायला को गिरफ्तार किया गया है। बाजना थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सिकरवार ने बताया कि सितंबर 2024 में आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था, जबकि पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर 1 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी के अलावा प्रधान आरक्षक रामजी अहिरवार, आरक्षक सुनील अहिरवार, रूपसिंह जाटव, भरतलाल, संजय लोधी ने सहयोग किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here