Home डेली न्यूज़ लक्ष्य संगठन का पांचवा कैरियर गाइडेंस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह बांदा जिले...

लक्ष्य संगठन का पांचवा कैरियर गाइडेंस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह बांदा जिले के ग्राम तिंदवारा में संपन्न शिक्षा ही समाज की दिशा और दशा सुधार सकती है – अमरपाल सिंह

25
0
Jeevan Ayurveda

बांदा।उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के ग्राम तिंदवारा के रामलीला मैदान में लक्ष्य संगठन द्वारा पांचवा कैरियर गाइडेंस एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम जिसमें 10वीं 12वीं ग्रेजुएशन में अच्छे नंबर से आने वाले बच्चों को सम्मानित करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लक्ष्य संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अमरपाल सिंह लोधी आईआरएस जॉइंट कमिश्नर इनकम टैक्स के साथ लक्ष्य की पूरी उत्तर प्रदेश की टीम उपस्थिति रही, कार्यक्रम में बांदा जिले की लक्ष्य टीम का बहुत ही सराहनीए योगदान रहा, उक्त कार्यक्रम में स्कूलों के बच्चे, महिलाएं,ग्रामीण, अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच जिले भर के गणमान्य सामाजिक व्यक्ति उपस्थित रहे कार्यक्रम में झांसी, फतेहपुर, चित्रकूट, राठ, हमीरपुर, ललितपुर, पन्ना, सतना, छतरपुर, लक्ष्य पदाधिकारी उपस्थित रहे, सभी बच्चों को जिन्होंने दसवीं बारहवीं ग्रेजुएशन अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं उन्हें सम्मानित किया गया साथ ही लोधी समाज के वे बच्चे जिन्होंने किसी भी प्रतियोगिता में अच्छी सफलता हासिल की है उन्हें भी सम्मानित किया गया, वर्ष भर में समाज के नवनियुक्त कर्मचारी एवं सेवा निवृत हुए कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उपस्थिति रही कमिश्नर साहब ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स दिए तथा समाज के लोगों को पाखंड और कुरीतियों को छोड़कर बच्चों को पढ़ाई की दिशा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। बांदा जिले की लक्ष्य टीम द्वारा कार्यक्रम के लिए बहुत ही शानदार व्यवस्थाएं की गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here