Home डेली न्यूज़ पुलिस नहीं लिख रही चोरी की रिपोर्ट

पुलिस नहीं लिख रही चोरी की रिपोर्ट

34
0
Jeevan Ayurveda

पीडि़त ने एसपी को दिया शिकायती आवेदन

।छतरपुर। बुधवार की दोपहर 2 बजे एक व्यक्ति ने एसपी कार्यालय में शिकायती आवेदन देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की है। व्यक्ति ने बताया कि 7 महीने पहले मेरे घर में चोरी हुई थी लेकिन आज दिनांक तक न ही थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है और ना ही चोरी का खुलासा किया है, आज एसपी के पास आकर उसने आवेदन देकर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।जानकारी के अनुसार आशुतोष पिता प्रकाश चंद सोनी निवासी राजनगर के सोनी मोहल्ले में रहने वाला है। सोने चांदी के आभूषण बनाने और बेचने का काम करता है। 31 मई को आशुतोष पिता प्रकाश चंद सोनी का छतरपुर में लकवा का इलाज कराने के लिए आया था। वह छतरपुर में एक किराए के मकान में रहता था। उनका बड़ा भाई सोनू सोनी मकान पर था लेकिन बिना किसी को बताए अपना इलाज करने के लिए ग्वालियर चला गया, उस समय बड़े भाई की पत्नी सुनीता अपने मायके में थी तभी उस रात घर में कोई नहीं था। रात में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर 7 किलो चांदी, 500 ग्राम सोना, 50 लाख रुपये नगद, मार्कशीट बैंक की पासबुक दुकान की चाबी लेकर रफू चक्कर हो गए। 3 जून की सुबह पानी वाले ने चोरी की जानकारी आशुतोष को दी। तब आशुतोष छतरपुर से घर पहुंचा जहां सामान बिखरा पड़ा था। जिसकी जानकारी मैंने थाने में दी लेकिन आज दिनांक तक ना ही पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया है न ही चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आज मैंने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।एसपी अगम जैन ने कहा कि इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि जांच करने में पाया गया था कि उनके यहां कोई चोरी नहीं हुई है इनका पारिवारिक विवाद चल रहा है जिसके चलते परिवार के लोग एक-दूसरे की शिकायत कर रहे हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here