

बागेश्वर महाराज ने पद यात्रियों में भरा जोश, कहा हिंदू जगाकर रहेंगे
छतरपुर। सनातन हिन्दू एकता पद यात्रा धीरे-धीरे विराम की ओर जा रही है। सातवे की यात्रा का विश्राम निवाड़ी में हुआ। यात्रा की अगुवाई कर रहे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने सभी पद यात्रियों में जोश भरते हुए कहा कि हमें झुकना नहीं है, न ही अपने पथ में रुकना है, सनातन के लिए डटे रहना है, तभी हमारा सनातन धर्म बचेगा।
जानकारी के मुताबिक बागेश्वर धाम से ओरछा रामराजा सरकार की नगरी ओरछा तक चलने वाली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा सातवें दिन निवाड़ी पहुंची। पदयात्रा का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। महिलाएं सिर पर कलश रखकर स्वागत के लिए खड़ी है तो वहीं लोग उनकी आरती उतार रहे हैं। महाराज श्री जिस गांव से निकलते हैं उस गांव के बिछड़े और पिछड़े लोगों को गले लगाकर आगे बढ़ रहे हैं। जिन लोगों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका भी कभी सम्मान होगा उन्ह महाराज श्री अपने पास बुलाकर सम्मानित कर रहे हैं। यात्रा में किशोरदास जी महाराज गोरेलाल कुंज श्रीधाम वृंदावन, हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास महाराज, अंकुश जी अरेया, राम श्याम जी, रामदास उपाध्याय कनकेश्वरी मां गुजरात, दीनबंधुदास, अनुज शास्त्री के अलावा अन्य संतो के साथ-साथ दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, गरौठा विधायक जवाहर राजपूत, भाजपा विधायक अनिल जैन, कांग्रेस के नितेंद्र राठौर, पूर्व विधायक राकेश गिरी, प्रख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल, गौतम खट्टर विशेष रूप से शामिल रहे।








