Home डेली न्यूज़ डॉ. संजय शर्मा को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति का पुरस्कार

डॉ. संजय शर्मा को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति का पुरस्कार

43
0
Jeevan Ayurveda

3 दिसंबर को दिल्ली में किया जाएगा सम्मानित12

छतरपुर। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार ने अपने पुरस्कारों की घोषणा की है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों, संस्थाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उक्त समारोह में मानसिक विक्षिप्तों की दशकों से सेवा करते आ रहे छतरपुर निवासी डॉ. संजय कुमार शर्मा को भी राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के लिए डॉ. शर्मा का चयन सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति के रूप में किया गया है और उन्हें आगामी 3 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों को सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान ने न केवल डॉ संजय कुमार शर्मा की सेवा का मान बढ़ाया है बल्कि जिले को भी गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि समरोह में लगभग 14 प्रकार के पुरस्कार दिए जाने हैं, जिसमें से एक सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति पुरस्कार है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले लगभग दो दशक से निस्वार्थ भाव से मानसिक विक्षिप्तों की सेवा कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोडऩे वाले डॉ संजय कुमार शर्मा के कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। उनके द्वारा जिस लगन के साथ कार्य किया जा रहा है, यह उसी का परिणाम है कि उन्हें आगामी 3 दिसंबर को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। दिव्यांगों के सशक्तिकरण के कार्य में लगे डॉ शर्मा को सम्मान दिए जाने की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों, समर्थकों, दोस्तों आदि ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डॉ शर्मा के समर्थकों का कहना है कि यह सम्मान उनकी नि:स्वार्थ सेवा के लिए मिला है। इस सम्मान से न केवल वे व्यापक स्तर पर कार्य करेंगे बल्कि अन्य लोग भी दिव्यांगजनों की बेहतरी के लिए आगे आएंगे।

Ad
  1. I ↩︎
  2. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here