Home डेली न्यूज़ नए ट्रेक्टर का पूजन कराने जटाशंकर धाम जा रहे थे श्रद्धालु

नए ट्रेक्टर का पूजन कराने जटाशंकर धाम जा रहे थे श्रद्धालु

242
0
Jeevan Ayurveda

टायर के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत

छतरपुर। टीकमगढ़ जिले से नए ट्रेक्टर का पूजन कराने जटाशंकर धाम जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार एक व्यक्ति की टायर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले के लारौन गांव के रहने वाले दीपचंद कुशवाहा के घर नया ट्रेक्टर आया था। जिसका पूजन पाठ व कन्या भोज कराने के लिए घर और गांव के करीब दो दर्जन से अधिक लोग ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर जटाशंकर धाम जा रहे थे तभी ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गहरवार के बढय़ारा के पास टैक्टर पर सवार रामकिशन पिता नाथू कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी लारौन जिला टीकमगढ़ टै्रक्टर से फिसल कर टायर के नीचे आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना लगते ही ईशानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here