Home डेली न्यूज़ नपा छतरपुर में कर्मचारी और ठेकेदार ने एक-दूसरे से की मारपीट

नपा छतरपुर में कर्मचारी और ठेकेदार ने एक-दूसरे से की मारपीट

44
0
Jeevan Ayurveda

अध्यक्ष के भांजे ने की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

छतरपुर। बीते सोमवार को नगर पालिका में लेखा सहायक के साथ ठेकेदार द्वारा मारपीट का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ है जिसमें ठेकेदार द्वारा नगर पालिका के कर्मचारी के बीच एक-दूसरे से मारपीट की जा रही है। हालांकि इस घटना में उक्त ठेकेदार नपाध्यक्ष का भांजा बताया जा रहा है। इस मामले में अध्यक्ष ज्योति सुरेन्द्र चौरसिया और सीएमओ द्वारा मामले को दबाने की कोशिश की गई है। हालांकि इस घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब 6 बजे ठेकेदार विकास चौरसिया ने अपनी फाइलों का भुगतान कराने के लिए लेखा सहायक संतोष नामदेव पर दबाव डाला जिस पर उन्होंने साईन करने से मना कर दिया। इस बात से गुस्साए ठेकेदार विकास चौरसिया ने लेखा सहायक संतोष नामदेव को गाल पर दो थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट से नपा कर्मचारी की नाक में चोट आयी है साथ ही उनका चश्मा भी टूट गया है। संतोष नामदेव के साथ हुई मारपीट का वीडियो सहायक लेखापाल अंकित सोनी और राजेश कोंदर द्वारा बनाया गया। पीडि़त नपा कर्मचारी संतोष नामदेव ने यह भी आरोप लगाए कि ठेकेदार विकास चौरिसया द्वारा उसे लगातार धमकी भी दी जा रही थी। इसके पूर्व भी पीडि़त को मारपीट की धमकी दी गई थी जिसका ऑडियो भी है। वहीं पीडि़त ने बताया कि इस पूरे मामले की लिखित शिकायत सीएमओ दिनेश तिवारी से की गई थी। घटना के बाद मंगलवार को नगर पालिका परिषद छतरपुर के सभी कर्मचारियों ने अध्यक्ष से भी शिकायत की थी। इस घटना के बाद नपा छतरपुर के सभी कर्मचारी दहशत में है। हालांकि जिम्मेदार इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इनका कहना- मुझे इस बात की जानकारी आपके द्वारा ही दी जा रही है। कर्मचारी मेरे पास आए थे मैंने उनसे कहा जो भी बात हो लिखित में दीजिए। इसके बाद सभी कर्मचारी अध्यक्ष के निवास पर चले गए। इससे ज्यादा जानकारी मेरे पास नहीं है। अगर कोई घटना हुई है तो लिखित में शिकायत आएगी तो निश्चित ही कार्यवाही की जाएगी।दिनेश तिवारी, सीएमओ, नपा छतरपुर

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here