Home डेली न्यूज़ ईशानगर में निकली भव्य कलश यात्रा, श्री करधइयन सरकार धाम में गूंजा...

ईशानगर में निकली भव्य कलश यात्रा, श्री करधइयन सरकार धाम में गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष

21
0
Jeevan Ayurveda

ईशानगर। क्षेत्र के विश्व प्रसिद्ध श्री करधइयन सरकार राम नाम धाम एवं सिद्ध बब्बा कथा स्थल पर आयोजित भव्य श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ईशानगर स्थित प्राचीन रामराजा मंदिर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम एवं करधइयन सरकार के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।भव्य कलश यात्रा रामराजा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री करधइयन सरकार मंदिर, होली परिसर एवं सिद्ध बब्बा कथा स्थल पहुंची। यहां विधिवत पूजा-अर्चना एवं कलश स्थापना के साथ श्री राम कथा के प्रथम दिवस का शुभारंभ किया गया।कथा के प्रथम दिवस पर बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध कथा व्यास पंडित श्री चंद्रभूषण पाठक जी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा एवं धर्म की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा पंडाल राममय हो गया।इस पावन आयोजन में संत समाज सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन स्थल को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं धार्मिक ध्वजों से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम के दौरान संत श्री दीनबंधु दास मोनी महाराज एवं श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री ब्रह्मदास जी बापू महाराज का सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हो रहा है। श्री राम कथा प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि तक आयोजित की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here