Home डेली न्यूज़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कन्हैया लाल रजक हुए सेवानिवृत्त

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कन्हैया लाल रजक हुए सेवानिवृत्त

90
0
Jeevan Ayurveda

विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई1

खजुराहो। कृषि विभाग राजनगर में कार्यरत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कन्हैया लाल रजक के सेवानिवृत्त होने पर कृषि विभाग कार्यालय राजनगर में भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बी.के.श्रीवास्तव ने श्री रजक के बेदाग सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को सराहा। सभी ने उनका फूलमाला पहनाकर उनके सुखी जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन कृषि विकास अधिकारी छतरपुर राजीव सक्सेना ने किया। इस अवसर पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एस.के.नायक, अशरफ खान, हर्षित लखेरा, नितेश तिरोले, अजय यादव, बी.टी.एम.अश्विनी साहू सहित अन्य विभाग से जुड़े अतिथि और समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कन्हैया लाल रजक ने सभी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

Ad
  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here