Home डेली न्यूज़ किसान ने विद्युत खंभा गिराने वालों पर की कार्यवाही की मांग

किसान ने विद्युत खंभा गिराने वालों पर की कार्यवाही की मांग

45
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ग्राम परा थाना राजनगर के एक किसान ने मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर विद्युत खंभा गिराने एवं उसके साथ गाली-गलौच करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।जानकारी के अनुसार ग्राम परा निवासी भगवानचरण पटेल तनय वंशीधर पटेल ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि किसान योजना के तहत बिजली विभाग में पैसे जमा कर उसने 2020 पंप चलाने के लिए विद्युत कनेक्शन लिए थे जो किसान रामनाथ पटेल के खेत में लगी डीपी से मिले थे। रामनाथ के पुत्रों प्रकाश पटेल, तुलसीदास पटेल, रामसनेही पटेल, अंशुल पटेल द्वारा ट्रेक्टर से खंभा गिरा दिया और उसकी विद्युत कनेक्शन केबिल काट दी जब उसने मना किया तो उक्त लोगों द्वारा उसकी गाली-गलौच करते हुए कुल्हाड़ी से मारने का प्रयास किया। आवेदक भगवानचरण ने इसकी शिकायत राजनगर थाने के साथ ही कलेक्टर को भी की थी लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीडि़त किसान ने आज दोबारा जनसुनवाई में शिकायत देकर उक्त लोगों पर कार्यवाही कराने एवं उसका विद्युत कनेक्शन दोबारा जोड़े जाने की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here