Home डेली न्यूज़ पड़ोसियों से पीडि़त युवक ने धर्म परिवर्तन के लिए दिया कलेक्टर को...

पड़ोसियों से पीडि़त युवक ने धर्म परिवर्तन के लिए दिया कलेक्टर को आवेदन

37
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सटई रोड पर रहने वाले एक युवक ने मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर पड़ोसियों पर प्रताडि़त करने के आरोप लगाए हैं साथ ही उसने कलेक्टर से धर्म परिवर्तन की इजाजत मांगी है।सटई रोड पीताम्बरा मंदिर के पास वार्ड नं. 19 में रहने वाले मुकेश यादव तनय नत्थू यादव ने 100 रूपए के स्टाम्प पर कलेक्टर को आवेदन देते हुए धर्म परिवर्तन की मांग की है। मुकेश ने बताया कि उसके घर के पास रहने वाले भज्जू यादव, कल्लू यादव, रमेश यादव, मोनू साहू उसे और उसके परिवार को नाजायज परेशान कर रहे हैं। आए दिन गाली-गलौच और मारपीट की धमकी देते हैं। युवक ने 10 अक्टूबर को सिविल लाइन थाने मे उक्त लोगों की शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसके बाद उक्त लोगों द्वारा उसके घर का सारा सामान चोरी कर लिया गया। तब उसने 23 अक्टूबर को दोबारा सिविल लाइन में आवेदन दिया था थाने में मौजूद टीआई ने कार्यवाही न करते हुए राजस्व का मामला होने की बात कहकर एसडीएम के पास जाने की सलाह दे दी। कलेक्टर को आवेदन देते हुए युवक ने कहा कि यदि उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उसे धर्म परिवर्तन की इजाजत दी जाए ताकि वह अपने परिवार से अलग हो सके और इसके बाद उक्त लोगों के खिलाफ वह कोई कदम उठाता है तो उसमें उसके परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here