Home डेली न्यूज़ आमने सामने दो बाईकों की जोरदार भिड़त, तीन घायल

आमने सामने दो बाईकों की जोरदार भिड़त, तीन घायल

30
0
Jeevan Ayurveda

घुवारा। नगर घुवारा मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर बमनौरा पुलिस थाना अंतर्गत टीकमगढ़ सागर हाइवे पर मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे दो बाईकों में आमने सामने से जोरदार भिड़त हो गई। इन बाईकों की भिंडत में दोनों बाईक चालक बुरी तरह से घायल हो गए जबकि बाईक पर बैठी एक महिला को हाथ और पैर में मामूली चोटें आईं हैं। तीनों घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर टीकमगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार को टीकमगढ़ सागर हाइवे पर पनया तिराहे के आगे हुए सड़क हादसे में ग्राम बमनौरा निवासी चंद्रभान लोधी पिता कोमल लोधी उम्र 20 वर्ष अपनी पत्नि सपना लोधी को बमनौरा से घुवारा, बस में बैठाने हीरो डीलक्स बाईक से जा रहा था उसी समय बीच रास्ते में बड़ागांव निवासी नरेंद्र पिता राजाराम लोधी उम्र 37 वर्ष शराब के नशे में धुत अपाचे बाईक से बड़ागांव से शाहगढ़ की ओर जा रहा था कि दोनों बाईकों की आमने सामने से जोरदार भिड़त हो गई। इस दुर्घटना में बाईक चालक चंद्रभान लोधी का दायां पैर बुरी तरह फैक्चर हो गया तो वहीं नशे में धुत नरेंद्र लोधी को दाढ़ी और होंठ कट जाने से लहूलुहान हो गया।वहीं महिला को हांथ और पैर में मामूली चोटें आईं हैं। घटना के संबंध स्थानीय लोगों ने बताया यह सड़क दुर्घटना शराब के नशे धुत युवक की गलती से हुई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here