Home डेली न्यूज़ बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने कन्याओं के पखारे पांव, ओढ़ायी चुनरी

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने कन्याओं के पखारे पांव, ओढ़ायी चुनरी

272
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बागेश्वर धाम में इन दिनों विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं। जहां एक ओर आठ कुण्डीय शतचण्डी महायज्ञ हो रहा है वहीं माता की मूर्ति स्थापित कर माता की आराधना की जा रही है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री मौन व्रत रखकर साधना कर रहे हैं। नवरात्रि के अष्टमी को महाराजश्री ने कन्याओं के पैर धोए और उन्हें चुनरी ओढ़ायी। छोटी-छोटी कन्याओं को बुलाकर महाराजश्री उनके पैर पखार रहे हैं। यह क्रम दिन भर चलता रहा। महाराजश्री ने कन्याओं को दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। महाराजश्री बच्चियों से हास-परिहास करते दिखाई दिए। बच्चियां भी महाराजश्री के पास आकर बेहद प्रसन्न नजर आयीं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here