Home डेली न्यूज़ पति की मृत्यु होने पर पत्नि को मिला प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा का...

पति की मृत्यु होने पर पत्नि को मिला प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा का लाभ

26
0
Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। गौरिहार क्षेत्र के ग्राम कोयलाहा निवासी महिपत राजपूत का बचत खाता ग्राम बारीगढ़ के आईसेक्ट कियोस्क संचालक 32814230 कुबेर राजपूत के द्वारा खोला गया था। कुबेर राजपूत के द्वारा लेनदेन करने आने वाले सभी ग्राहकों को बीमा योजना की जानकारी दी जाती है जिसमें महिपत राजपूत ने अपने बचत खाते में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा की पॉलिसी कराई थी। मई 2024 में बाइक से जाते हुए एक सड़क दुर्घटना में महिपत राजपूत की मृत्यु हो गयी थी। जिसकी जानकारी आईसेक्ट कियोस्क संचालन कुबेर राजपूत को लगी उन्होंने उनके परिवार से संपर्क किया और उनकी पत्नी को बीमा की जानकारी देते हुए बीमा क्लेम शाखा में आवेदन दिया जिसमें शाखा प्रबंधक द्वारा पूरा सहयोग किया एवं क्लेम प्रक्रिया को पूरा करके क्लेम की राशि दिलवाई। उनकी पत्नी रंजुल राजपूत को दो लाख रुपये उनके खाते में हस्तांतरण किये गए। इस मौके पर लवकुशनगर भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक आलोक यादव, नीरज राय, राहुल एवं आइसेक्ट संस्था से अजय कुमार रैकवार, कियोस्क संचालक कुबेर राजपूत उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here