Home डेली न्यूज़ ग्राम पंचायत वीरमपुरा में प्रसिद्ध डान माता मंदिर तक पहुंचने वाली सड़क...

ग्राम पंचायत वीरमपुरा में प्रसिद्ध डान माता मंदिर तक पहुंचने वाली सड़क की जर्जर हालत

27
0
Jeevan Ayurveda

ग्रामीणों ने तत्काल सुधार की की मांग

बक्सवाहा। जनपद क्षेत्र वकस्वाहा की ग्राम पंचायत वीरमपुरा जो की वकस्वाहा से लगभग पॉच किलोमीटर की दूरी पर स्थित जय मां डॉन का मंदिर, धार्मिक आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। यह प्राचीन मंदिर सैकड़ों वर्षों से भक्तों की श्रद्धा का स्थल रहा है, जो यहां अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पूजा-अर्चना करने आते हैं। हालांकि, इस पवित्र स्थल तक पहुंचने में श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।मंदिर तक पहुंचने वाला मार्ग अत्यंत दयनीय स्थिति में है। स्वतंत्रता के बाद से विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इस मार्ग की मरम्मत और सुधार के लिए वादे किए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत में कोई ठोस कदम उठाए नहीं गए हैं। बरसात के मौसम में यह मार्ग और भी विकट हो जाता है; गहरे खड्डे पानी से भर जाते हैं और चारों ओर कीचड़ फैल जाता है, जिससे यात्रा अत्यंत कष्टकारी हो जाती है।इस खराब सड़क की स्थिति के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, परंतु इस समस्या पर कोई प्रभावी उपाय नहीं किया गया है। चुनावी समय में नेताओं द्वारा किए गए वादे चुनाव के बाद पूर्णत: भूल जाते हैं, और समस्या जस की तस बनी रहती है। मंदिर परिसर में पिछले दो महीनों से बिजली की सुविधा नहीं है, जिसके कारण भक्तों और ग्रामवासियों को अंधेरे मे खतरे का सामना करना पड़ता है। रात के समय मां के दर्शन करना भी एक चुनौतीपूर्ण अनुभव बन गया है। पंचायत स्तर पर भी सरकारी योजनाओं का लाभ मंदिर तक नहीं पहुँच पा रहा है। जनप्रतिनिधियों की लापरवाही और उपेक्षा के चलते स्थानीय समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।ग्रामवासी नारायण वासुदेव, जस्सू बासुदेव, दिनेश तिवारी, जगदीश दुबे, राजू नामदेव, राजेंद्र ठाकुर, मुन्ना लाल, और विपिन बिल्थरे का कहना है कि इस समस्या का शीघ्र और स्थायी समाधान आवश्यक है। सड़क की मरम्मत, बिजली की आपूर्ति, और सुरक्षा व्यवस्था पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।ग्राम पंचायत वीरमपुरा के सचिव कमलेश बिल्थरे ने आश्वस्त किया है कि सड़क के सीमेंटकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर वरिष्ठ कार्यालय को भेजा गया है। जैसे ही प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी, सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here