Home डेली न्यूज़ विलुप्त हो रहे खेलों को बचाने का प्रयास है दंगल प्रतियोगिता: राजेश...

विलुप्त हो रहे खेलों को बचाने का प्रयास है दंगल प्रतियोगिता: राजेश शुक्ला बबलू

32
0
Jeevan Ayurveda

बिजावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ओंटापुरवा में आयोजित हुआ विशाल दंगल

बिजावर। गत रोज बिजावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ओंटापुरवा में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा हर वर्ष की भांति विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बिजावर विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने शिरकत की। महिला एवं पुरुष पहलवानों से उनका परिचय लेने के बाद विधायक ने आयोजन समिति के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हमारे क्षेत्र से विलुप्त हो रहे प्राचीन खेलों को बचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों में मेरी ओर से तन-मन-धन से सहयोग किया जाएगा। दंगल के दौरान निर्मोही अखाड़ा के पहलवान श्रीराम बाबा के दांवपेंच देखकर हर कोई दंग रह गया था। इसके अलावा अन्य पहलवानों ने भी अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन किया। ओंटापुरवा के सरपंच प्रतिनिधि आनंदी पटेल ने सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता का आनंद लेने के लिए बतौर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशिकांत अग्निहोत्री, बसारी वार्ड के जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह, लखन मिश्रा पारवा, राजू पटेल सरपंच झमटुली, खैरी सरपंच राठी, मोहन पटेल झमटुली, रामेश्वर पटेल ओंटा, मनोज पांडे आदि पहुंचे थे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here