Home डेली न्यूज़ पूर्व विधायक ने निकाली धार्मिक यात्रा

पूर्व विधायक ने निकाली धार्मिक यात्रा

51
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। महाराजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक और कांग्रेसी नेत नीरज दीक्षित ने सामेवार को अपने गृहग्राम उर्दमऊ से खजुराहो के मतंगेश्वर मंदिर तक धार्मिक यात्रा निकाली। श्री दीक्षित ने बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर वे हर वर्ष यह यात्रा निकालते हैं। उसी क्रम में इस वर्ष भी आयोजन किया गया। सुबह गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा शुरु हुई जो गढ़ीमलहरा, कुर्राहा, महाराजपुर, कुसमा, विक्रमपुर होते हुए शाम 4 बजे खजुराहो पहुंची। यहां सभी भक्तों ने मतंगेश्वर महादेव के दरबार में माथा टेककर जलाभिषेक किया। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष पूर्व विधायक द्वारा पैदला यात्रा की जाती थी किंतु इस वर्ष की यात्रा बाइक से निकाली गई है, जिसका क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here