Home डेली न्यूज़ रेलवे लाइन के किनारे खेतों में मिला 4 साल का मासूम

रेलवे लाइन के किनारे खेतों में मिला 4 साल का मासूम

79
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। मंगलवार को थाना क्षेत्र से एक 4 साल का मासूम लापता हो गया था, जो पुलिस को नगर से निकली रेलवे लाइन के किनारे खेतों में मिला। बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों तक पहुंचा दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक डायल-100 के आरक्षक बृजपाल सिंग सेंगर और पायलेट सज्जन यादव को जानकारी मिली थी कि एक अज्ञात बच्चा रेल्वे लाइन किनारे खेत के रास्ते में घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे को दस्तयाब कर उससे माता-पिता अथवा उसके घर के बारे में जानकारी चाही लेकिन बच्चा कुछ भी नहीं बता सका। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरु की। करीब तीन घंटे बाद बच्चे के परिजन पुलिस को मिल गए। सत्यापन के बाद पुलिस द्वारा बच्चे को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया। नारायण आश्रम छोटी कुटी के पास रहने वाले सफीक ने बताया कि उसका 4 वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था, जो कुछ समय बाद लापता हो गया था।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here