Home डेली न्यूज़ पेड़ पर लटका मिला अधेड़ किसान का शव

पेड़ पर लटका मिला अधेड़ किसान का शव

85
0
Jeevan Ayurveda

पत्नी और पुत्र को हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बड़ामलहरा। थाना क्षेत्र के ग्राम खिरकुवां में शनिवार को एक अधेड़ किसान का शव उसके खेत पर लगे एक वृक्ष पर लटका मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन मृतक की पत्नी और पुत्र ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक खिरकुवां निवासी 50 वर्षीय कंजू अहिरवार शुक्रवार की रात करीब 9 बजे अपने घर से ढूंढा हार में स्थित अपने खेत की रखवाली करने के लिए निकला था। सुबह जब मृतक का पुत्र मुन्ना लाल खेत पर पहुंचा तो उसे अपने पिता का शव खेत पर लगे एक सागौन के वृक्ष से बंधे फांसी के फंदे पर लटका मिला। मुन्ना लाल ने तुरंत अपने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। मृतक की पत्नी गुड्डी ने बताया कि ग्राम बाजारपुरा निवासी छोटे लाल यादव से उसके पति का जमीनी विवाद चल रहा था। उसे संदेह है कि इसी विवाद के चलते उसके पति की पहले हत्या की गई और इसके बाद शव को पेड़ पर लटकाया गया। परिजनों के कथन लेने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरु कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here