Home डेली न्यूज़ नौतपा के तीसरे दिन 46 डिग्री पहुंचा तापमान

नौतपा के तीसरे दिन 46 डिग्री पहुंचा तापमान

108
0
Jeevan Ayurveda

दिन भर आसमान से बरसी आग, सड़कों पर छाया रहा सन्नाटा

छतरपुर। नौतपा के दिनों में सूर्य अपनी पूरी ताकत से तेवर दिखा रहा है। सोमवार को नौतपा के तीसरे दिन छतरपुर शहर में तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया जो कि संभवत: इस सीजन का सर्वाधिक तापमान था। हालात यह रहे कि सुबह 8 बजे भी लोगों को मुंह ढंककर घरों से बाहर निकलना पड़ा। वहीं दोपहर के वक्त सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा देखने को मिला।जिले के खजुराहो में भी सोमवार को 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। तेज गर्मी और धूप की वजह से पर्यटन नगरी की सड़कों पर सन्नाटा रहा। भीषण गर्मी के चलते खजुराहो घूमने के लिए आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई हैं और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में मायूसी है। खजुराहो में स्थित मौसम विभाग ने संपूर्ण जिले में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में तापमान के और अधिक बढऩे की संभावना जाहिर की है। पर्यटन नगरी के लोगों की मानें तो यहां का न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री दर्ज किया जा रहा है जो कि इस सीजन का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है। इसी तरह जिले के नौगांव का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.6 डिग्री दर्ज किया गया।बाजार में बढ़ी सूती गमछे की मांगसूरज के प्रकोप से बचने के लिए लोगों द्वारा बुंदेलखंड अंचल के लोग आमतौर पर सूती गमछे का प्रयोग करते हैं, जिसकी मांग इन दिनों बढ़ी हुई है। बताया जा रहा है कि हर वर्ष की तुलना में इस वर्ष गमछों की बिक्री अधिक हो रही है। युवा वर्ग जो गमछा डालने से अब तक बचते थे वे भी गर्मी से बचने के लिए सूती गमछा खरीदते नजर आ रहे हैं। बाजार में बिकने वाले गमछों में सर्वाधिक बिक्री केसरिया और सफेद गमछों की है, जिसकी कीमत 90 से 150 रुपए तक है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here