
मुन्ना राजा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए लोग
खजुराहो। बुंदेलखंड के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह बुंदेला उर्फ मुन्ना राजा ने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और खजुराहो क्षेत्र के सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समर्थन में एक दर्जन से ज्यादा गांव में पहुंचकर न सिर्फ जनसंपर्क किया बल्कि कांग्रेस सहित अन्य दलों में काम कर रहे लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़कर पार्टी में शामिल कराया। पूर्व विधायक शंकरप्रताप सिंह बुंदेला ने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम इमलिया, पिपट, सेवड़ी, दलपतपुर, गुनापुरवा, बम्हौरी बहादुरजू, किशनपुरा और डहर्रा सहित कई गांव में जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पंडित बाबूलाल तिवारी, दीनदयाल पटेल, भोला कुशवाहा, भवानीदीन पटेल और रज्जू कुशवाहा, मनके कुशवाहा सहित अनेक लोग भाजपा में शामिल हुए हैं।








