Home डेली न्यूज़ आपस में भिड़े दो बाईक सवार, एक घायल

आपस में भिड़े दो बाईक सवार, एक घायल

37
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीती रात करीब 9 बजे जिले के राजनगर कस्बे में दो बाईकों की आपस में टक्कर हो जाने के कारण एक युवक घायल हो गया। घायल युवक के परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। राजनगर निवासी जब्बार हुसैन ने बताया कि उसका 26 वर्षीय पुत्र आदिल हुसैन रात करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद कर बाईक से घर आ रहा था तभी कस्बे के पशु अस्पताल के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य बाईक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद दूसरी बाईक का चालक वाहन सहित मौके से भाग गया, वहीं आदिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों के माध्यम से परिजनों को सूचना मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे और जख्मी हालत में आदिल को जिला अस्पताल लाए, जहां उसका उपचार जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here