Home डेली न्यूज़ बाईपास का निर्माण जारी, किसानों को नहीं मिला मुआवज़ा

बाईपास का निर्माण जारी, किसानों को नहीं मिला मुआवज़ा

41
0
Jeevan Ayurveda

राजस्व अधिकारियों की लापरवाही के चलते अधर लटक सकता बाईपास निर्माण

हरपालपुर। नगर में बाईपास का निर्माण कार्य जारी हैं। मगर जिन किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई है उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है। नौगॉव तहसील के रानीपुरा, कैमाहा, गलान, सरसेड़, गुढो के 500 से अधिक किसान ऐसे हैं, जिन्हें अभी मुआवजा राशि नहीं मिली है। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।नगर में निर्मित होने वाले 9.30 किमी बाईपास में जिन किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है, अभी तक उन किसानों को मुआवजे की धनराशि नहीं मिली है। किसानों ने विभागीय कर्मचारियों की परिक्रमा शुरू कर दी है। नौगॉव तहसील के रानीपुरा, कैमाहा, गलान,सरसेड़, गुढो और काकुनपुरा के 500 से अधिक किसानों को अभी मुआवजा नहीं मिला है। इन किसानों के खेतों को नापकर पत्थर तो लगा दिए गए हैं, कुछ किसानों के खेतों में निर्माण कार्य भी शुरू हो गया। मगर राजस्व विभाग की मिलीभगत की वजह से अभी तक मुआवजे की धनराशि का वितरण नहीं किया गया है। किसानों का नाम ही अभी नहीं फीड किया गया है। जबकि जमीन अधिग्रहण के बाद किसानों को मुआवजा बांटने में लगातार लापरवाही की जा रही है।सूत्रों ने बताया कि आश्चर्य की बात तो यह है कि निर्विवाद मामलों में भी विवादित दिखाकर किसानों को भुगतान में देरी की जा रही हैं जबकि उसी गांव के अधिकांश किसानों के खाते में धनराशि भेज दी गई है। इससे जिन किसानों को अभी तक धनराशि नहीं मिली है, वह विभागीय कर्मचारियों के आगे-पीछे चक्कर लगा रहे हैं। किसानों का कहना है कि बगैर मुआवजा लिए खेतों में निर्माण नहीं होने देंगे। सरसेड़ निवासी किसान धर्मेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह,मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मुआवजा वितरण में विभागीय कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। तीन माह से एडवाइजर बनने के बाद भी मुआवज़े की राशि किसानों के खाते में नहीं डाली जा रही हैं। जिसका चाहते हैं उसके खाते में रुपये भेजते हैं, बाकी किसानों को आश्वासन देकर लौटा देते हैं।ऑन लाईन फीडिंग हो रही देरीमुआवजा भुगतान के लिए किसानों का डाटा ऑनलाइन किया जा रहा है। मुआवज़े की एडवाइजरी तैयार होने के बाद भी कोई न कोई कमी बता कर लौटा दी जाती हैं।इसकी वजह से किसानों का मुआवजा अटका हैं।एनएच अधिकारी कई माह से तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। कि समय पर किसानों मुआवज़ा राशि डाली जा सके जिस बाईपास निर्माण का काम तेजी से हो सके।इनका कहना-किसानों को मुआवज़ा राशि का वितरण किया जा रहा हैं। कुछ किसानों के दस्तावेज पूरे नहीं होने से देरी हो रही हैं। पैन कार्ड भी कई किसानों ने उपलब्ध नहीं कराए हैं। अभी बीते माह डेढ़ करोड़ मुआवजा राशि किसानों के खाते डाली हैं। जल्द ही किसानों मुआवज़ा राशि दी जाएगी।विशा मघवानी, नौगॉव एसडीएम

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here