Home डेली न्यूज़ केन्द्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों ने अटल भू-जल एवं दौधन बांध...

केन्द्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों ने अटल भू-जल एवं दौधन बांध निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

28
0
Jeevan Ayurveda

अटल भू-जल कार्यों एवं ग्रामीणों में जल बचाने के प्रति जागरूकता की हुई सराहना

छतरपुर। केन्द्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ट अधिकारियों द्वारा गुरुवार को छतरपुर जिले के ग्राम सलैया, पिपरिया अंतर्गत अटल भू-जल अंतर्गत निर्माण कार्यों जल संरचनाओं का निरीक्षण किया। साथ ही केन बेतवा लिंग परियोजना स्क्रीनिंग कमेटी के साथ मीटिंग एवं केन बेतवा अंतर्गत बिजावर अनुभाग अंतर्गत बनने वाले दौधन बांध स्थल का निरीक्षण किया तथा गंगऊ डेम का भी अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण सुश्री देबाश्री मुखर्जी सचिव जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार, सुबोध यादव संयुक्त सचिव भारत सरकार, मनीष सिंह प्रमुख सचिव जल संसाधन विभाग म.प्र. शासन, कलेक्टर संदीप जी.आर. द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान एसडीएम विजय द्विवेदी सहित केन बेतवा परियोजना से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। जल बचाव के प्रति सजग हैं ग्रामीणअटल भू-जल एनीकट की हुई सराहना, अधिकारियों ने ग्रामीणों से किया संवादकेन्द्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ट अधिकारियों द्वारा ग्राम सलैया पिपरिया में अटल भू-जल अंतर्गत कार्यों संरचनाओं का अवलोकन किया एवं ग्रामवासियों से संवाद स्थापित किया। अधिकारियों द्वारा जल बचाने के संबंध में अटल भू-जल अंतर्गत क्या क्या कार्य किये गए है और जल स्तर में कितना सुधार हुआ है आदि के संबंध में चर्चा की गई।सचिव भारत सरकार सुश्री देबाश्री मुखर्जी ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि हम सबको पानी बचाने के लिए पानी के खर्च का बजट बनाना चाहिए और उसी अनुसार पानी खर्च करना चाहिए। ऐसा करके हम सभी अपनी अगली पीढ़ी का भविष्य निश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पानी को बचाएं और अनावश्यक दुरूपयोग न करें। ग्राम में अटल भू-जल की टीम में लगभग 25 सदस्य है जो लोंगो को पानी बचाने के प्रति जागरूक करते हैं। साथ ही एनीकट बनने से जीमन का जल स्तर बढ़ा है और सिंचाई में भी पानी अवश्यकतानुसार उपलब्ध हो जाता है। इस दौरान एसडीएम प्रखर सिंह, डीडीए डॉ. सुरेश पटैल, आशीष महाजन ईई जल संसाधन, जनपद सीईओ राकेश शुक्ला, जिला समन्वयक जनअभियान परिषद आशीष ताम्रकार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। स्प्रिंकलर एवं रेनगन के लाभार्थियों से चर्चाकेन्द्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ट अधिकारियों द्वारा ग्राम झमटुली अंतर्गत तालाब का निरीक्षण कर कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में तालाब का सीमांकन कराकर लगाये गए मुनारो का अवलोकन कर कार्य की सराहना की गई। अटल भूजल योजना के अंतर्गत स्प्रिंकलर एवं रेनगन से लाभान्वित किसान देवीदीन पटेल, रामकिशन पटेल, कट्टू बाई पटेल, किशोर सिंह, दुर्जन पटेल ग्राम झमटूली में खेत पर स्थल निरीक्षण किया एवं हितग्राहियों से स्प्रिंकलर एवं रेनगन के उपयोग व उसके लाभ के बारे में चर्चा की। स्प्रिंकलर का प्रयोग कम पानी चाहने वाली फसलों में करने तथा कम पानी वाली किस्मे के लगाने पर जोर दिया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here