Home डेली न्यूज़ दिनदहाड़े एनएच-39 पर फिल्मी अंदाज में हमला, युवक के हाथ-पैर तोड़े

दिनदहाड़े एनएच-39 पर फिल्मी अंदाज में हमला, युवक के हाथ-पैर तोड़े

15
0
Jeevan Ayurveda

।छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एनएच-39 रोड किनारे चाय की गुमटी पर बैठे रमेश रेकवार पर स्कॉर्पियो से आए करीब 10 से 12 हमलावरों ने लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।बताया जा रहा है कि हमलावरों में नायगांव निवासी शिवम सिंह, सत्यम सिंह और छोटू सिंह सहित अन्य युवक शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी स्कॉर्पियो वाहन से उतरे और कट्टा निकालकर दहशत फैलाते हुए रमेश रेकवार पर हमला बोल दिया। हमले में रमेश के हाथ-पैर कई जगह से टूट गए।पीडि़त रमेश रेकवार मजदूरों का भुगतान करने के लिए 22 हजार रुपये लेकर निकला था। आरोप है कि हमलावर मारपीट के बाद उसके रुपए और मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल रमेश को तत्काल बमीठा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधों से आमजन भयभीत हैं और बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here