Home डेली न्यूज़ स्वदेशी जागरण मंच ने छत्रसाल चौराहे पर एलन मस्क का फूंका पुतला

स्वदेशी जागरण मंच ने छत्रसाल चौराहे पर एलन मस्क का फूंका पुतला

6
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर शहर के व्यस्ततम छत्रसाल चौराहे पर स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए एलन मस्क का पुतला दहन किया। मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक की भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने की कोशिशों का कड़ा विरोध किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और देश की सुरक्षा के हित में स्टारलिंक को भारत में किसी भी प्रकार की अनुमति न देने की मांग की।
स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि जिन देशों में स्टारलिंक के सैटेलाइट इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा रहा है, वहाँ की अर्थव्यवस्था और राजनीतिक व्यवस्था पर नियंत्रण साधने का प्रयास किया गया है, जिससे उन देशों की राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर संकट पैदा हुआ है। भारत पहले से ही सुरक्षा संबंधी कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में स्टारलिंक के प्रवेश से देश की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए इस कंपनी को भारत में प्रवेश करने और व्यापार खड़ा करने की स्वीकृति बिल्कुल न दी जाए। इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक दीपक तिवारी, जिला संयोजक योगेश अग्रवाल, शैलेन्द्र मिश्रा, मयूर वाधवानी, प्रशांत गुप्ता, वीरेन्द्र तिवारी, सुदीप पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here