Home डेली न्यूज़ शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म, कियोस्क संचालक गिरफ्तार कर...

शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म, कियोस्क संचालक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

63
0
Jeevan Ayurveda

चंदला। मध्य प्रदेश के चंदला थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ पांच साल तक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। नगर के वार्ड नंबर-2 स्थित कियोस्क बैंक संचालक प्रभात अग्रवाल के खिलाफ महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पांच साल तक चला शारीरिक शोषण का दौर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रभात अग्रवाल पिछले पांच वर्षों से लगातार महिला को शादी का सपना दिखाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान महिला लगातार आरोपी से अपने रिश्ते को वैवाहिक बंधन में बदलने की बात कहती रही। लेकिन जब भी शादी की बात सामने आती, आरोपी टालमटोल करता रहा।
वादे से मुकरा आरोपी तो महिला पहुंची थाने
पीडि़ता का आरोप है कि हाल ही में जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने साफ इनकार कर दिया। वादे से मुकरने और धोखेबाजी से आहत होकर पीडि़ता ने हिम्मत जुटाई और सीधे चंदला थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चंदला पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। पुलिस ने मामले में कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रभात अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here