Home डेली न्यूज़ यह महोत्सव सामाजिक समरसता का संदेश दे रहा: संजय नगायच

यह महोत्सव सामाजिक समरसता का संदेश दे रहा: संजय नगायच

7
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। हिंदू उत्सव समिति के पांच दिवसीय गरबा महोत्सव की चौथी शाम में मध्य प्रदेश वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त संजय नगायच बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। श्री नगायच ने माता की आरती में शामिल होते हुए कहा कि मैं अत्यंत सौभाग्यशाली हूं जो मुझे यहां आने का अवसर मिला। इस आयोजन से उत्साह, ऊर्जा और आनंद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से सामाजिक समस्या का संदेश मिलता है। समाज को एक नई दिशा देने के लिए ऐसे आयोजन बहुत आवश्यक है। उन्होंने समस्त आयोजन टीम को शुभकामनाएं दी।
शहर के बीचों बीच स्थित चौपाटी में हिंदू उत्सव समिति का गरबा महोत्सव आयोजित हो रहा है महोत्सव में रविवार को राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त संजय नगायच, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, वरिष्ठ मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अरविंद सिंह, भाजपा जिला मंत्री अरविंद त्रिपाठी, समाजसेवी शंकर लाल सोनी सहित अन्य लोग अतिथियों के रूप में उपस्थित हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि सनातन संस्कृति के लिए इस तरह के आयोजन अति आवश्यक है। सभी को शुभकामनाएं, पूरी आयोजन टीम का अभिनंदन तथा सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन। प्रतिभागी बेहतर प्रदर्शन करें ऐसी शुभकामनाएं हैं।
बच्चों के अभिभावकों का विश्वास ही हमारी सफलता
हिंदु उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को निर्विघ्न कार्यक्रम करने का अवसर मिलता है। बच्चों के अभिभावकों का विश्वास ही हमारी वास्तविक सफलता है। आयोजन में शामिल होने वाली बच्चियों, माताओं, बहनों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम शुरू होने से कार्यक्रम विराम तक सभी प्रतिभागियों से लगातार संपर्क रहता है। सबके परस्पर संवाद से कार्यक्रम को दृढ़ता के साथ बेहतर से बेहतर करने का प्रयास होता है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here