Home डेली न्यूज़ बारिश खत्म होते ही पीडब्ल्यूडी विभाग आया एक्शन में, शहर में...

बारिश खत्म होते ही पीडब्ल्यूडी विभाग आया एक्शन में, शहर में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू

14
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर में लंबे समय से जर्जर सड़कों की मार झेल रहे आम नागरिकों और व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है। बदहाल रास्तों, गहरे गड्ढों और लगातार उड़ती धूल से परेशान लोगों के बढ़ते आक्रोश के बाद आखिरकार पीडब्ल्यूडी विभाग हरकत में आ गया है। विभाग द्वारा शहर की प्रमुख सड़कों के निर्माण का कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ कर दिया गया है।
गौरतलब है कि बदहाल सड़कों के कारण राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री आशीष भारती ने बताया कि बारिश के मौसम के कारण अब तक सड़कों का निर्माण कार्य रुका हुआ था। मानसून की विदाई के तुरंत बाद अब निर्माण कार्य तेजी से शुरू करा दिया गया है।
उन्होंने आश्वस्त किया कि आगामी कुछ ही दिनों में शहरवासियों को धूल और गड्ढों की समस्या से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। विभाग का मुख्य उद्देश्य लोगों को गड्ढा-मुक्त और सुरक्षित सड़कें उपलब्ध कराना है। कार्यपालन यंत्री ने यह भी बताया कि इस बार सड़कों का निर्माण लेबलिंग तरीके से किया जा रहा है, जिससे बारिश या जल निकासी का पानी सड़क पर जमा न हो सके। पानी का सतत बहाव रहने से सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ और सुरक्षित रहेंगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here