Home डेली न्यूज़ छतरपुर में 18 अक्टूबर को होगा भव्य शस्त्र पूजन

छतरपुर में 18 अक्टूबर को होगा भव्य शस्त्र पूजन

16
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बुधवार की दोपहर 3 बजे के लगभग आगामी 18 अक्टूबर को आयोजित होने वाले शस्त्र पूजन कार्यक्रम को लेकर श्रीराम सेवा समिति द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इसी संबंध में बुधवार को लड्डू गोपाल मंदिर में समिति के सदस्यों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कार्यक्रम की जानकारी दी।
समिति के सदस्यों ने बताया कि शस्त्र पूजन कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। इसमें 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए अलग-अलग समूह और व्यवस्था निर्धारित की गई है। प्रतिभागी एक हाथ में ध्वज और दूसरे हाथ में डंडा लेकर चलेंगे।
समिति ने स्पष्ट किया कि शस्त्रों को शक्ति के प्रतीक के रूप में मानते हुए विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। शस्त्र समिति की ओर से ही रखे जाएंगे और उनका पूजन संपन्न कराया जाएगा। साथ ही समिति ने अपील की कि कार्यक्रम में शस्त्रों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। आयोजन को अनुशासन और मर्यादा के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here