Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ जिला अभिभाषक संघ चुनाव 2026: नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया जारी,...

टीकमगढ़ जिला अभिभाषक संघ चुनाव 2026: नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया जारी, अध्यक्ष पद के लिए अब तक आए 4 दावेदार मैदान में

45
0
Jeevan Ayurveda

टीकमगढ़ जिला अभिभाषक संघ चुनाव 2026: नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया जारी, अध्यक्ष पद के लिए अब तक आए 4 दावेदार मैदान में

टीकमगढ़। जिला अभिभाषक संघ टीकमगढ़ के निर्वाचन वर्ष 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है, आज सोमवार 12 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों सहित अन्य पदों के लिए भी अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। कार्यालय, निर्वाचन अधिकारी, जिला अभिभाषक संघ द्वारा जारी सूचना के अनुसार दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3:00 बजे तक विभिन्न पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए। निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी सूची के अनुसार पदवार प्राप्त नाम निर्देशन पत्र को लेकर विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। बताया गया है कि अध्यक्ष पद हेतु आज अनिल त्रिपाठी एड., गौरव श्रीवास्तव एड., रघुवीर सिंह तोमर एड., यज्ञदीप रावत एड. ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं।
उपाध्यक्ष पद हेतु एक उम्मीदवार—
बताया गया है कि उपाध्यक्ष पद के लिए शिवनारायण सोनी एड. एवं सचिव पद हेतु चंद्रभान सिंह यादव एड.व पुष्पेंद्र कुमार जैन एड.ने अपने फार्म भरे हैं।
कोषाध्यक्ष (महिला) पद हेतु —
बताया गया है कि कोषाध्यक्ष महिला पद के लिए केवल एक नाम कु. ज्योति यादव एड.का आया है। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य महिला हेतु श्रीमती मिथिलेश एड., कु. सुनीता अहिरवार एड.के नाम शामिल हैं। यह सूचना मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर.एन. तिवारी एड. द्वारा जारी की गई है। यह निर्वाचन अध्यक्ष श्री तिवारी एवं सहायक उप निर्वाचन अधिकारीगण रमजान खान एड., के.के. विश्वकर्मा एड., डी.पी. यादव एड., नितिन पीटर्स एड., बलराम अहिरवार एड., डॉ. वीरेन्द्र बड़गैंया एड. की देखरेख में संपन्न होंगे। अध्यक्ष पद पर सबसे अधिक 4 नामांकन आने से चुनाव रोचक होने की संभावना है। हालांकि नाम वापसी की तिथि के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here