Home डेली न्यूज़ युवक ने अज्ञात कारणों से उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में छाया मातम

युवक ने अज्ञात कारणों से उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में छाया मातम

40
0
Jeevan Ayurveda

गढ़ीमलहरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारी में एक 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। घटना के बाद से ही शोकाकुल परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजेंद्र अहिरवार उम्र 18 वर्ष पिता मातादीन अहिरवार निवासी हरिजन मोहल्ला वार्ड क्रमांक 15, ग्राम बारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 से 3 बजे के दरम्यान परिजन जब घर पर थे, तब युवक कमरे के भीतर अचेत पाया गया। दरवाजा अंदर से बंद होने पर परिजनों ने जब ऊपर से देखा, तो स्थिति का पता चला। आनन-फानन में परिजनों ने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए महाराजपुर भेज दिया है। युवक की इस असमय मौत के पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here