Home डेली न्यूज़ शराब के नशे में वृद्ध पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, मुंह और...

शराब के नशे में वृद्ध पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, मुंह और पैर पर किए वार; हालत गंभीर

8
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जुझारनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खेरा कसार में बीती रात शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा 70 वर्षीय वृद्ध पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में वृद्ध के मुंह और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को पहले लवकुशनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, जुक्खे अहिरवार (70) पिता स्व. बालदू अहिरवार रात करीब 11 बजे खेत पर लेटे हुए थे। इसी दौरान गांव का ही रामेश्वर लोधी कथित तौर पर शराब के नशे में वहां पहुंचा और वृद्ध के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान उसने कुल्हाड़ी से जुक्खे अहिरवार के मुंह और पैर पर वार कर दिए।
रात करीब 12 बजे परिजनों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और घायल को उपचार के लिए लवकुशनगर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है परिजनों के मुताबिक वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here