छतरपुर सिविल सोसायटी व प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन का अनूठा आयोजन
छतरपुर सिविल सोसायटी द्वारा एक गरिमामय समारोह में आकाशवाणी के पूर्व निदेशक, वरिष्ठ प्रसारक एवं साहित्यकार डा. सुनील प्रकाश देवधर को उनके सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं प्रसारण क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एवं
शहर की नवोदित प्रतिभा डॉ. प्रांशी अग्रवाल पुत्री राजेश अग्रवाल नातिन हरि अग्रवाल ओमप्रकाश अग्रवाल के स्टूडियो को शहर के जिला अस्पताल में चिकित्सीय सेवा के लिए चयन के लिए सम्मानित किया गया।
सिविल सोसाइटी संयोजक शंकरलाल सोनी एवं पंकज कुमार जैन ने बताया कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य महाराजा छत्रसाल की भूमि मे जन्मे, पले बड़े नगर की दो पीढ़ियों की प्रतिभाओं का एक साथ सम्मानित करना था
इस आयोजन के प्ररेक प्रो सुरेंद्र सिन्हा अंजलि प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन,के प्रांतीय उपाध्यक्ष जिलाध्यक्ष बी पी सिह आकाशवाणी
केंद्र छतरपुर उप निर्देशक बीके पुष्पद रविंद्र प्रजापति तुलसी साहित्य अकादमी, दमयंती पाणी स्मारक निधि का मुख्य योगदान रहा।
गांधी आश्रम सभागार में आयोजित इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता डॉ. बहादुर सिंह परमार ने की, मुख्य अतिथि के रूप में डॉ जयकृष्ण पौराणिक,विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार शिव भूषण सिंह गौतम तथा संतोष पटेरिया एवं वरिष्ठ कवियत्री मालती श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में शहर के साहित्यकार, पत्रकार, शिक्षाविद एवं
आकाशवाणी से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. सुरेंद्र सिन्हा अंजलि ने कहा कि श्री देवघर ने आकाशवाणी के माध्यम से बुंदेली संस्कृति, लोक संगीत और साहित्य को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया है।
उनके कार्यकाल में आकाशवाणी छतरपुर ने कई नवाचार किए और युवाओं को मंच प्रदान किया।
श्री सुनील केशव देवघर ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि उन सभी श्रोताओं, कलाकारों और सहयोगियों का है जिन्होंने आकाशवाणी को जन-जन की आवाज बनाया।
डॉ सुनील केशव देवघर का कार्यकाल
श्री देवघर रेडियो स्टेशन आकाशबाणी छतरपुर 1978 मे कैजुअल अनाउंसर से शुरुआत की फिर 1990 मै यूपीएससी से कार्यक्रम अधिकारी पद पर रहे। 2014 मे बाम्बे पुणे 17 जुलाई 2016 को पुणे से सेवानिवृत्त उप निर्देशक से हुए। महाराष्ट्र मे रहते अनेक सम्मान प्राप्त किए गाधी से महात्मा पर विशिष्ट पहचान पाई।
इस अवसर पर डॉ सुनील देवघर एवं डॉ प्रांशी अग्रवाल को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
काव्य पाठ का हुआ आयोजन
प्रतिभा सम्मान समारोह को काव्य पाठ से भी आलोकित किया गया जिसका संचालन आज के कवि अभिराम पाठक द्वारा किया गया।
कवि आर सी चौरसिया.ने रचित अभिनंदन पत्र प्रदान किया।विनीता गुप्ता की वंदना से शुरुआत हुई। बरिष्ठ डा एचपी अग्रवाल ने अथितियो का अंगवस्त्र माला से स्वागत किया।
जिसमे मालती श्रीवास्तव,गायत्री वाजपेयी, शोभा श्रीवास्तव, अना हारून इंदू खरे, कवि अकेला, विनीता गुप्ता, राघवेन्द्र उदैनिया, सुरेंद्र शर्मा
जे पी वर्मा, दिल्लाराम अहिरवार, स्मिता जैन,
प्रो राजकुमार पाठक सीताराम साहू, शिवेन्द्र शुक्ला, एसएस खरे द्वारा काव्य वाचन किया गया।
पू डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड करन सिह पत्रकार हरिअग्रवाल सुरेन्द्र अग्रवाल श्याम खरे प्रीतम साहू नीरज खरे इजी इंदू नायक
जेपी भट्ट जे पी मिश्रा
आरपी कुरील रामकिशोर गुप्ता,कुलदीप सिह।
पंकज जैन ने समस्त उपस्थित गणमान्य जन का अंगवस्त्र से स्वागत अभिनन्दन संयोजक शंकरलाल सोनी ने उपस्थित समस्त अतिथियो कवियो पेंशनर्स बंधुओ आकाशवाणी एव गाधी आश्रम परिवार का आभार व्यक्त किया।










