Home डेली न्यूज़ सिद्धेश्वर दंगल मेला में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

सिद्धेश्वर दंगल मेला में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

11
0
Jeevan Ayurveda


दंगल का सबसे रोमांचक और मुख्य आकर्षण महिला पहलवान का मुकाबला रहा: हरियाणा से आईं महिला पहलवान मुस्कान ने अखाड़े में उतरकर पुरुष पहलवान को चुनौती दी। उन्होंने जबरदस्त आत्मविश्वास और दांव-पेच का प्रदर्शन करते हुए सतना के पहलवान को कई बार धोबी पछाड़ दी और अंततः चित्त कर मुकाबला अपने नाम किया। मुस्कान के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अयोध्या से आए युवा पहलवान के दांव-पेच भी दंगल का विशेष आकर्षण रहे: अयोध्या के लगभग 25 वर्षीय पहलवान ‘छोटे बाबा’ ने अखाड़े में एक के बाद एक सतना के दो पहलवानों का सामना किया। छोटे बाबा ने अपनी बेजोड़ फुर्ती और सटीक दांव-पेच के बल पर दोनों पहलवानों को चित्त कर दिया।
परंपरा और जनभागीदारी का अद्भुत संगम
नौगांव के इस पारंपरिक मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक भारी संख्या में दर्शक दंगल का आनंद लेने पहुंचे: विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने अपनी-अपनी तकनीक और ताकत का प्रदर्शन कर आयोजन को यादगार बना दिया। सिद्धेश्वर सरकार दंगल मेला महोत्सव ने क्षेत्र में पारंपरिक भारतीय खेलों और पहलवानी संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here