Home डेली न्यूज़ हीरा खदान में काम कर रहे मजदूर को सांप ने काटा, इलाज...

हीरा खदान में काम कर रहे मजदूर को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

10
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। अजयगढ़ क्षेत्र के पास हीरा खदान में काम कर रहे एक मजदूर की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक की पहचान बबलू रैकवार (46), पिता हरिया रैकवार, निवासी ललार, जिला पन्ना के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बबलू अजयगढ़ के पास स्थित हीरा खदान में काम करता था। रात में खदान के पास बनी झोपड़ी में सोते समय उसे सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल छतरपुर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और सुबह उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल छतरपुर में कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here