Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ के वर्दी में मसीहा: गर्भवती महिला के लिए प्रधान आरक्षक सतीश...

टीकमगढ़ के वर्दी में मसीहा: गर्भवती महिला के लिए प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा ने किया रक्तदान, बची दो जानें

32
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। कहते हैं पुलिस का दिल भी इंसानियत के लिए धड़कता है, इसका जीता-जागता उदाहरण थाना देहात टीकमगढ़ में देखने को मिला है। थाना देहात टीकमगढ़ में पदस्थ प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा ने ग्राम सूरजपुर निवासी एक जरूरतमंद गर्भवती महिला को अपना रक्त दान कर न केवल उसकी जान बचाई बल्कि एक नई जिंदगी को भी सुरक्षित किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सूरजपुर निवासी एक गरीब गर्भवती महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि महिला का हीमोग्लोबिन काफी कम है और तुरंत खून की आवश्यकता है। परिवार गरीब होने के कारण और समय पर रक्तदाता न मिलने से परिजन परेशान हो रहे थे।
इस बात की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा बिना देर किए अस्पताल पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। सतीश शर्मा के रक्तदान के बाद महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है। बताया गया है कि प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा पहले भी कई बार जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर चुके हैं। उनके इस कार्य से पुलिस विभाग का मान बढ़ा है और समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश गया है कि पुलिस सिर्फ कानून की रक्षक नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मददगार भी है। महिला के परिजनों ने प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा और पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों में भी इस नेक कार्य की खूब सराहना हो रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here