Home डेली न्यूज़ बस किराए में वृद्धि से छात्र परेशान, बुंदेलखंड छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री...

बस किराए में वृद्धि से छात्र परेशान, बुंदेलखंड छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री से की पुरानी दरों को बहाल करने की मांग

4
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। मध्य प्रदेश में बसों के बढ़ाए गए किराए के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। किराया बढऩे से विशेष रूप से ग्रामीण अंचलों से आकर पढ़ाई करने वाले छात्र बेहद मुश्किल स्थिति का सामना कर रहे हैं, जिससे कई छात्रों के सामने पढ़ाई छोडऩे तक की नौबत आ गई है। इस समस्या को लेकर बुंदेलखंड छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन, भोपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपकर बढ़ा हुआ बस किराया तुरंत वापस लेने की मांग की है।
संगठन के प्रमुख सत्येंद्र शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में बताया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले अधिकतर छात्रों के अभिभावक साधारण किसान या दिहाड़ी मजदूर हैं। वे दिनभर हाड़-तोड़ मेहनत करने के बाद बमुश्किल 350 प्रतिदिन कमा पाते हैं। इतनी सीमित आय में ही उन्हें पूरे घर का खर्च चलाने के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई, किताबें और कॉलेज की फीस का बंदोबस्त करना पड़ता है। ऐसे में बस किराए में हुई अचानक बढ़ोतरी से परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया है, जिससे छात्रों का आवागमन दुभर हो गया है।
बुंदेलखंड छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री से छात्रों के भविष्य और व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए नम्र निवेदन किया है कि बस किराए में की गई वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए और छात्रों को पहले की तरह पुरानी दरों पर ही बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। संगठन ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश सरकार छात्रों की इस बुनियादी समस्या को संवेदनशीलता से समझेगी और इस पर शीघ्र ही उचित व छात्र-हितैषी निर्णय लेगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here