छतरपुर। संगम सेवालय के तत्वावधान में आज मॉडल बेसिक स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को रेनकोट वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए, जिनमें लगभग आधे बच्चे दिव्यांग थे। बारिश के मौसम में बच्चों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया।
कार्यक्रम में विधिक सहायता सचिव एवं न्यायाधीश विष्णु प्रसाद सोलंकी तथा न्यायाधीश डॉ. वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को रेनकोट वितरित करते हुए संगम सेवालय के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर विपिन अवस्थी, अंजू अवस्थी, शंकर लाल सोनी, प्रकाश जैन, नीरज खरे, नीरज दीक्षित, शत्रुघ्न सिंह सविता लखेर, साधना सिंह,साक्षी रावत,पूजा रैकवार एवं संतोष कुशवाहा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं दिव्यांग बच्चों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि रेनकोट कनेक्ट फॉर संस्था के माध्यम से रिवोन टच द्वारा उपलब्ध करवाए गए, जिसके लिए संगम सेवालय ने सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है।









