Home डेली न्यूज़ जिला जेल का औचक सुरक्षा ऑडिट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों व सुरक्षा व्यवस्था की...

जिला जेल का औचक सुरक्षा ऑडिट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों व सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन जांच

2
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। महानिदेशक (डीजी) जेल के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रहे सुरक्षा ऑडिट अभियान के तहत छतरपुर जिला जेल का सतना जेल अधीक्षक लीना कोष्टा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तथा अन्य सुरक्षा संसाधनों की गहन जांच की गई और उनके सुचारू संचालन का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 1 जुलाई से 7 जुलाई तक प्रदेश की सभी जेलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत यह निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। वहीं, जेल में वीआईपी सुविधाओं को लेकर पूछे गए सवालों पर अधिकारियों ने स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए टालमटोल भरा रवैया अपनाया। सुरक्षा ऑडिट का उद्देश्य जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाना बताया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here