Home डेली न्यूज़ अनगौर में रात्रि विश्राम एवं राजस्व शिविर संपन्न

अनगौर में रात्रि विश्राम एवं राजस्व शिविर संपन्न

48
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ग्राम पंचायत अनगौर में रात्रि विश्राम एवं राजस्व जन समस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को अपनी शिकायतों के लिए भटकने से बचाना और प्रशासन को उनके द्वार तक पहुँचाना रहा।
शिविर में मुख्य रूप से एसडीएम विजय द्विवेदी और ग्राम पंचायत अनगौर के सरपंच अनिमेष मिश्रा उपस्थित रहे। इनके साथ ही राजस्व और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर पहुँचे। अधिकारियों ने कई राजस्व मामलों का मौके पर ही निराकरण कर ग्रामीणों को तत्काल राहत पहुँचाई। शासन और प्रशासन की इस सक्रियता और रात्रि विश्राम जैसे प्रयासों से ग्रामीणों में काफी उत्साह और हर्ष का माहौल देखा गया। ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से जटिल राजस्व मामलों को सुलझाने में काफी मदद मिल रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here