Home डेली न्यूज़ सड़क पर बड़ा गड्ढा बना मुसीबत, प्रशासन बेखबर

सड़क पर बड़ा गड्ढा बना मुसीबत, प्रशासन बेखबर

21
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के बसारी दरवाजा क्षेत्र में स्थित पार्षद कॉलोनी में बीच सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले की इस सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आए दिन दुर्घटना होने का खतरा मंडरा रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गड्ढा पिछले कई दिनों से बना हुआ है, लेकिन अब तक नगर प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि इस रास्ते से रोजाना स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक गुजरते हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। कई बार लोग गड्ढे में गिरकर घायल भी हो चुके हैं।दोपहिया वाहन चालकों को रात के समय इस गड्ढे के कारण संतुलन बिगडऩे का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल इस गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि कोई बड़ी दुर्घटना होने से पहले समस्या का समाधान हो सके।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here