Home डेली न्यूज़ खजुराहो में महाराजा छत्रसाल जयंती की तैयारियां शुरू

खजुराहो में महाराजा छत्रसाल जयंती की तैयारियां शुरू

21
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। बुंदेलखंड के स्वाभिमान, शौर्य और वीरता के प्रतीक महाराजा छत्रसाल की आगामी जयंती 4 मई 2026 को भव्य और गरिमामय तरीके से मनाने के लिए आज सर्व समाज की बैठक सम्पन्न हुई।होटल रॉयल चंदेला में आयोजित इस बैठक में समाज के प्रबुद्धजन, स्थानीय प्रतिनिधि और नगर के सभी वर्गों के सम्मानीय नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में महाराजा छत्रसाल जयंती के अवसर पर शहर के मुख्य मार्गों से उनकी भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। शोभायात्रा में बुंदेलखंडी संस्कृति की झलक साफ दिखाई देगी।बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में रघु राजा, जीत सिंह बुंदेला, नरेश सोनी, अरुण सिंह चंदेल, संजीव शुक्ला, मुन्ना सिंह, मनोज सिंह चंदेल, धीरू बुंदेला, हेमंत दहिया, रोहित बुंदेला, ई. ओमप्रकाश पटेल, विश्वनाथ सुरैहा, मोहन रजक, नवल नामदेव, रवि सिंह चंदेल, प्रभात शुक्ला, सोलू राजा, सीबेंद्र राजा, वीरू सिगोट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।सभी ने महाराजा छत्रसाल की जयंती को यादगार बनाने और बुंदेलखंड की गौरवगाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए विभिन्न समितियां भी गठित की गईं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here