Home डेली न्यूज़ आंगन की हौदी बनी मौत का कारण, डेढ़ साल के मासूम की...

आंगन की हौदी बनी मौत का कारण, डेढ़ साल के मासूम की डूबने से मौत

21
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घूरा में एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की आंगन में बनी पानी की हौदी में डूबने से मौत हो गई। मृतका सनाया, पिता ठाकुर दास पटेल की सबसे छोटी बेटी थी।घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। उस समय सनाया घर के आंगन में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते वह अचानक आंगन में बनी पानी की हौदी में गिर गई। घटना के समय परिवार के अधिकांश सदस्य खेत पर फसल कटाई के काम में व्यस्त थे। जब मां सविता घर लौटी तो उसने अपनी बेटी को हौदी में डूबा हुआ देखा।परिजनों ने तुरंत बच्ची को बाहर निकाला और निजी वाहन से सबसे पहले बमीठा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद सनाया को मृत घोषित कर दिया।इस दुखद घटना से पूरे परिवार और गांव घूरा में शोक का माहौल छा गया है। मासूम सनाया परिवार की सबसे छोटी सदस्य थी और उसकी मौत ने सबको गहरी पीड़ा पहुंचाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here