Home डेली न्यूज़ प्रभातफेरी को न्यायाधीशों ने ध्वज दिखाकर किया रवाना

प्रभातफेरी को न्यायाधीशों ने ध्वज दिखाकर किया रवाना

43
0
Jeevan Ayurveda

रामनवमीं की शोभायात्रा के पूर्व शहर में प्रात: निकलनी वाली प्रभात फेरी में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राजेश देवलिया विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विष्णु सोलंकी डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार वीरेंद्र सिंह चढ़ार अधिवक्ता संघ छतरपुर के अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। यह प्रभातफेरी शहर के सभी हिस्सों में जाकर लोगों से रामनवमीं की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रण दे रही है।समिति ने एसपी को सौंपा ज्ञापनश्रीराम सेवा समिति के संयोजक राकेश तिवारी, कार्यक्रम संयोजक पंकज पहारिया सहित अन्य लोगों ने पुलिस अधीक्षक अगम जैन को एक ज्ञापन सौंपते हुए शोभायात्रा के दौरान शरारती तत्वों पर नजर रखने, ध्वनि प्रदूषण पर कार्रवाही करने की मांग की है। समिति के कार्यक्रम संयोजक पंकज पहारिया ने बताया कि समिति द्वारा किसी भी व्यक्ति को ऐसी कोई सहमति जारी नहीं की गई है जिससे ध्वनि विस्तारक यंत्रों, डीजे आदि सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन अथवा मध्यप्रदेश कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन किया जाए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यदि कोई डीजे संचालक नियमों का उल्लंघन करता है तो श्रीराम सेवा समिति उत्तरदायी नहीं मानी जाएगी। प्रशासन अपने स्तर पर कार्रवाही कर सकता है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here