Home डेली न्यूज़ जिला अस्पताल में 5 में से 4 लिफ्ट बंद, मरीजों को हो...

जिला अस्पताल में 5 में से 4 लिफ्ट बंद, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

27
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल में लिफ्ट व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अस्पताल में कुल 5 लिफ्टें लगी हैं, लेकिन इनमें से 4 लिफ्टें बंद पड़ी हैं। इससे मरीजों, उनके परिजनों तथा अस्पताल आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक से पांच मंजिल तक आने-जाने में खासकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को सीढिय़ां चढऩा पड़ रहा है, जो उनकी सेहत के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है।कई मरीजों को रैंप का सहारा लेकर आवागमन करना पड़ रहा है। फिलहाल केवल नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों के लिए बनाई गई इमरजेंसी लिफ्ट ही चालू है, जिसका उपयोग मरीजों का भी किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हाल ही में हुई बारिश के कारण लिफ्टों में पानी भर गया, जिससे वे तकनीकी खराबी के शिकार हो गईं। मेंटेनेंस के अभाव ने समस्या को और गंभीर बना दिया है।सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया ने बताया कि बारिश के कारण लिफ्टों में तकनीकी खराबी आई है। मरम्मत और मेंटेनेंस के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा जल्द से जल्द सभी लिफ्टों को चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here