Home डेली न्यूज़ छतरपुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं संग बूंदाबांदी

छतरपुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं संग बूंदाबांदी

33
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गुरुवार रात शहर में मौसम ने अचानक करवट ली और लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिनभर भीषण गर्मी से परेशान रहने के बाद शाम होते-होते आसमान में बिजली चमकने लगी। इसके साथ ही तेज हवाओं का दौर शुरू हुआ और हल्की बूंदाबांदी हुई। रात के इस मौसम परिवर्तन के कारण शुक्रवार सुबह ठंडक महसूस की गई, हालांकि दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी फिर बढ़ गई। इस अचानक बदलाव से आमजन के साथ-साथ किसान भी चिंतित नजर आ रहे हैं।पूरे मध्य प्रदेश में मौसम ने उग्र रूप धारण कर लिया है। बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 34 जिलों में अलर्ट जारी किया है। सिवनी, मंडला, बालाघाट, दतिया, निवाड़ी और टीकमगढ़ सहित कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। राजधानी भोपाल में भी तेज बारिश दर्ज की गई।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 22 मार्च के बाद मौसम सामान्य होने और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। फिलहाल लोगों को सतर्क रहने तथा खुले में निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here