Home डेली न्यूज़ जवाहर मार्ग का होगा कायाकल्प, गड्ढों से मिलेगी मुक्ति

जवाहर मार्ग का होगा कायाकल्प, गड्ढों से मिलेगी मुक्ति

65
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले और लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहे जवाहर मार्ग के दिन अब फिरने वाले हैं। लोक निर्माण विभाग ने छतरपुर-कानपुर नेशनल हाईवे के इस जर्जर हिस्से को सुधारने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। विभाग ने 6 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 5 किलोमीटर लंबे मार्ग के डामरीकरण का टेंडर जारी कर दिया है।पीवीडब्ल्यूडी के ईई आशीष भारती ने बताया कि यह डामरीकरण कार्य चौबे तिराहे से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए नौगांव रोड तक किया जाएगा। वर्तमान में इस मार्ग पर बेतहाशा गड्ढे होने के कारण राहगीर आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे थे। स्थानीय नागरिकों द्वारा लंबे समय से इस सड़क को नए सिरे से बनाने की मांग की जा रही थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। सड़क लंबे समय तक चले और पानी भराव के कारण डामर खराब न हो, इसके लिए विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। ईई आशीष भारती के अनुसार, डामरीकरण शुरू करने से पहले नगरपालिका प्रशासन से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। प्राथमिकता यह है कि सड़क के किनारे जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नालियों और पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि निर्माण के बाद रोड डैमेज न हो। गौरतलब है कि जवाहर मार्ग पर यातायात का भारी दबाव रहता है। बस स्टैंड होने के कारण यहां से भारी वाहनों और सैकड़ों यात्रियों का प्रतिदिन आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में विभाग का दावा है कि कार्य उच्च गुणवत्तापूर्ण कराया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here