Home डेली न्यूज़ गहोई समाज में रंग पंचमी समारोह धूमधाम से संपन्न

गहोई समाज में रंग पंचमी समारोह धूमधाम से संपन्न

76
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। रंग पंचमी के पावन अवसर पर गहोई समाज ने होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया, जिसमें समाज के स्वजातीय परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में के.वी. बरसैंया एवं अर्चना बृजपुरिया उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत सभी स्वजातीय बंधुओं द्वारा सूर्य मंदिर में भगवान के दर्शन एवं आराधना से हुई। इसके बाद मंचासीन अतिथियों के साथ नगर समाज अध्यक्ष प्रेम नारायण रूसिया, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बिलैया एवं सूर्य मंदिर लोक न्यास के अध्यक्ष राजा भैया रूसिया ने मंच संभाला। समारोह का शुभारंभ में प्रति वर्ष की परंपरा के अनुसार पाखी तपा एवं सिया नौगरिया ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में सुंदर होली नृत्य प्रस्तुत किया।इस अवसर पर मूर्ख सम्राट सामाग्री की घोषणा की गई, जिसमें श्रीमती नीता राजेंद्र खरया को चुना गया। दोनों को नवविवाहित जोड़े के रूप में मंच पर आसीन कराया गया और समाज के सभी बंधुओं ने उनके पद पर आसीन होने पर हार्दिक बधाई देते हुए उपहार भेंट किए।नगर गहोई समाज अध्यक्ष एवं महिला मंडल अध्यक्ष ने शब्द सुमन से सभी का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष रमेश बृजपुरिया ने पिछले वर्ष का आय-व्यय विवरण वाचन किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में महिला मंडल की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। नई कार्यकारिणी में मनीषा डेंगरे अध्यक्ष, नीता खरया उपाध्यक्ष, कोमल टिकरया महामंत्री एवं नीलू नौगरिया कोषाध्यक्ष के पद पर आसीन हुईं।महासभा द्वारा विंध्य क्षेत्र के विभिन्न पदों पर मनोनीत पदाधिकारियों का भी अभिनंदन किया गया। इनमें श्री विश्वनाथ बड़ौन्या को विंध्य क्षेत्र बरिष्ठ संघ अध्यक्ष, मनोज डेंगरे को उपाध्यक्ष, कमलेश सेठ को कोषाध्यक्ष, विनोदनी रावत को महिला मंडल महामंत्री, राजेश रूसिया को महासभा विशेष कार्यकारिणी सदस्य एवं विक्रांत रेजा को विंध्य क्षेत्र नवयुवक मंडल कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। सभी का समाज द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अंत में एस.डी. कुचिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन का दायित्व राजेश रूसिया ने कुशलतापूर्वक निभाया। समारोह के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने सहभोज में भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोकुल नौगरिया, रामस्वरूप बरसैंया, रामस्नेही नगरिया, बद्री प्रसाद बहरे, वृजमोहन रावत, राजेश सरावगी, राजेंद्र नीखरा, अशोक कुचया, विनोद सरावगी, मनोज ददरया, देवेंद्र डेंगरे, अनिल नौगरिया, के.के. बृजपुरिया, रवि नीखरा, ओमप्रकाश पिपरसानियां, राकेश रूसिया, नवीन टिकरया, अवधेश रावत, मनोज खरया, किरन बृजपुरिया, भावना नगरिया, रश्मि रूसिया, रीना रूसिया, कल्पना रावत, रजनी नौगरिया सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here